{"_id":"665628414594612d4d0c7024","slug":"barat-house-will-be-built-in-saraiya-with-two-crores-fountain-will-be-installed-on-mehndawal-bypass-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-115160-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ से सरैया में बनेगा बरात घर, मेंहदावल बाईपास पर लगेगा फव्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ से सरैया में बनेगा बरात घर, मेंहदावल बाईपास पर लगेगा फव्वारा
Wed, 29 May 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 29 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
- शहरवासियों को महंगे मैरिज हाॅल बुक करने से मिलेगा छुटकारा
- विवाह घर पर एक करोड़ 85 लाख और फब्बारे पर 15 लाख रुपये होंगे खर्च, जमीन का चिह्नांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के सरैया में बरात घर और मेंहदावल बाईपास पर फब्बारा लगाया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका जून माह में कार्य शुरू करा देगी। इससे शहरवासियों को मैरिज हाॅल बुक करने में महंगे खर्च से छुटकारा मिलेगा, वहीं बाईपास पर फव्वारा लगने से सुंदरता बढ़ेगी।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में शादी-विवाह के लिए लोगों को मैरिज हाॅल बुक करना पड़ता है। जिसमें काफी रकम खर्च होता है। नगर पालिका ने लोगों की परेशानी को देखते हुए सरैया में विवाह घर बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिए जमीन का चिह्नांकन भी हो चुका है। इस पर करीब एक करोड़ 85 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पोखरे का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा।
इसके अलावा मेंहदावल बाईपास पर पुलिस बूथ को तोड़कर फव्वारा लगाया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को शहर की सुंदरता नजर आए। फव्वारा रंग-बिरंगा होगा। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। इस पर 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका इसकी तैयारी में जुट गया है। सब कुछ सही रहा तो जून माह से इस पर कार्य शुरू हाे जाएगा।
विज्ञापन
बरात घर बनवाना सराहनीय
नगर पालिका क्षेत्र में बरात घर के निर्माण पर लोगों ने खुशी जताई है। गोला बाजार के दिलीप अग्रहरि, बेचू लाल, भाेलू वर्मा, उमेश वर्मा आदि ने कहा कि बरात घर के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। प्राइवेट में मैरिज हाॅल बुक करने में काफी रकम खर्च हो जाता है। सरकारी होने से कम शुल्क लगेगा, जिससे लोगों को सुविधा मिलेगी। नगर पालिका का यह प्रयास सराहनीय है।
सरैया बरात घर और मेंहदावल बाईपास पर फव्वारा लगाया जाना है, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि जून माह से इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही सरैया में पोखरे का सुंदरीकरण भी होगा।
- जगत जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद