फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   barasingha ghayal

कुत्ते के हमले में बारहसिंघा घायल

Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
barasingha ghayal
संतकबीरनगर के सतहरा गांव में घायल बारह सिंघा। - फोटो : KHALILABAD
कुत्ते के हमले में बारहसिंघा घायल
विज्ञापन

धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के सतहरा गांव के सीवान में रविवार की देर शाम कुत्तों के झुंड के हमले से गंभीर रूप से घायल बारहसिंहा को ग्रामीण ने बचाया। ग्रामीणों ने घायल बारहसिंघा के उपचार की व्यवस्था कराई। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि सतहरा गांव के समीप भटकता हुआ एक बारहसिंघा पहुंचा। उसी दौरान कुत्तों की नजर पड़ गई। कुत्तों के हमले से बचने के लिए जान बचाने को बारहसिंहा झाड़ में घुस गया। कुत्तों ने उसे नोचना शुरू कर दिया। हो हल्ला सुनकर ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने मौके से कुत्तों को खदेड़ा। ग्रामीणों ने घायल बारह सिंहा को झाड़ से बाहर निकाला। जान बचाने के उद्देश्य से इलाज शुरू कर दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग की टीम बारहसिंहा को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed