{"_id":"5c1d2fdcbdec2256f2026338","slug":"bank-employees-strike-work-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप
Fri, 21 Dec 2018 11:54 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शुक्रवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के अफसरों की हड़ताल के चलते लेने-देने प्रभावित हो गया। अकेले स्टेट बैंक में ही करीब पांच करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। अन्य बैंकों में भी यही स्थिति रही। अब शनिवार व रविवार को अवकाश के चलते बैंक सोमवार को खुलेंगे। बैंकों की बंदी का असर एटीएम पर भी पड़ा और दोपहर बाद अधिकांश एटीएम बूथ खाली हो गए थे।
जिले में राष्ट्रीयकृत बैंकों की कुल 130 शाखाएं हैं। इनमें से 74 शाखाओं के अफसर शुक्रवार को हड़ताल पर थे। अफसरों के हड़ताल पर होने की वजह से कैश का लेन-देन पूरी तरह से ठप रहे। एक बैंक अफसर ने बताया कि लेनदेन की प्रक्रिया में चेकर्स एंड मेकर्स (बनाने वाला व जांच करने वाला) सिस्टम लागू होने के चलते भुगतान के लिए एक अफसर व एक क्लर्क का एक साथ काम करना जरूरी होता है। चूंकि अफसर हड़ताल पर थे लिहाजा भुगतान की प्रक्रिया रुक गई। चेक भी क्लीयर नहीं हुए। बैंक शाखाओं पर सुबह ही हड़ताल की वजह से कार्य नहीं होने से संबंधित नोटिस बोर्ड चस्पा कर दी गई थी। हड़ताल पर रहे बैंक अफसरों ने बताया कि करीब 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। स्टेट बैंक की मेन ब्रांच पर कैश के लिए आए अवध बिहारी, परमात्मा, सुगंधी आदि का कहना था क एटीएम बूथ भी खाली थे।