{"_id":"68e2b095fd9d8c6c1a00883d","slug":"bank-cashier-dies-under-suspicious-circumstances-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139347-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में बैंक के कैशियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हालात में बैंक के कैशियर की मौत
Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में किराए पर रहने वाले ग्रामीण बैंक महुली में तैनात कैशियर की अचानक तबीयत रविवार को दिन में अचानक बिगड़ने पर आसपास के लोगों की मदद से परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार (38) पुत्र मोहनलाल निवासी राजकीय आदर्श भाटू लाइंस 23 पीएससी मुरादाबाद, खलीलाबाद शहर के रेलवे स्टेशन के पास जैन काॅलोनी में किराये के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। वह महुली ग्रामीण बैंक में कैशियर के पद पर तैनात थे। रविवार को दोपहर 12 बजे के आसपास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। पत्नी आसपास के लोगों की मदद से उनको आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित करते हुए मामले की सूचना कोतवाल पुलिस को दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। मामले की जानकारी होने के बाद बैंक मैनेजर शिवम श्रीवास्तव समेत अन्य लोग पहुंचकर मृतक कैशियर के परिजनों को ढांढ़स बंधाने में जुट गए। बैंक मैनेजर ने बताया कि जितेंद्र लगभग पांच साल से महुली बैंक की शाखा में तैनात थे। अभी चार साल पहले की उनकी शादी हुई थी। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।