फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ban on construction of sub-registrar office building

Sant Kabir Nagar News: उपनिबंधक कार्यालय के भवन निर्माण पर रोक

Thu, 08 May 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 08 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ban on construction of sub-registrar office building
धनघटा में खुशी जताते अ​धिवक्ता
धनघटा। धनघटा तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय के मुद्दे पर पिछले छह माह से जारी अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को कामयाबी मिलने की उम्मीद जग गई है। बुधवार को धरने पर बैठे अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी के निर्णय की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता लाल शरण सिंह ने बताया कि उपनिबंधक कार्यालय के मुद्दे को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण पर एक माह के लिए रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्णय को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ताओं का धरना एक माह के स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन धनघटा के तत्वाधान में जारी संघर्ष को कामयाबी मिलने की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगे अभी और संघर्ष बाकी है। तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय को स्थापित करना अधिवक्ताओं की प्रमुख मांग है।
विज्ञापन

इसके साथ हीतहसीलदार धनघटा के स्थानांतरण के लिए अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर स्थानांतरण की मांग को उठाएगा। धरने पर मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में उपनिबंधक कार्यालय स्थापित करने का संकल्प लेते हुए जिलाधिकारी के निर्णय की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हनुमान प्रसाद चौधरी, प्रेम नरायन मिश्र, हरिकेश राय, राजू नायक, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम मौर्य, हरिकेश राय, दिलीप तिवारी, रविशंकर पांडेय, सविता त्रिपाठी, दिग्विजय चौहान, श्रवण सिंह चौहान, योगेश कुमार श्रीवास्तव, गंगाराम प्रजापति, संजय कुमार सिंह, राज कुमार उपाध्याय, त्रिपुरेश पांडेय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed