फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bakreed on Monday, People gives kurbani his animal

बकरीद आज, तैयारी पूरी

Sun, 11 Aug 2019 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bakreed on Monday, People gives kurbani his animal
ॐकरीद पर मेंहदावल चौराहे पर सेमई की खरीदारी करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
फोटो है
विज्ञापन

बकरीद आज, तैयारी पूरी
- अल्लाह की राह में पेश करेंगे पाक जानवरों की कुर्बानी
- ईदगाहों और मस्जिदों में अदा करेंगे नमाज
- सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस रहेगी मुस्तैद
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बकरीद को मनाने के लिए तैयारियां पूरी हो गई है। सोमवार को बकरीद मनाया जाएगा। इस दिन मस्जिदों एवं ईदगाहों में दो रकात नमाज वाजिब अदा करने के बाद एक-दूसरे को लोग मुबारकबाद देंगे। घर वापस लौटने के बाद अल्लाह की राह में पाक जानवरों की कुर्बानी होगी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रहेगी।

बकरीद पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थापित मस्जिद और ईदगाहों की साफ-सफाई की गई है। खलीलाबाद शहर के अंसार टोला, बिधियानी, बंजरिया पठान टोला में स्थित मस्जिद और ईदगाहों की साफ-सफाई की गई। इसी तरह मगहर स्थित शेरपुर उत्तरी एवं पूर्वी ईदगाहों की साफ -सफाई की गई है। बारिश होने की स्थिति में शेरपुर स्थिति मस्जिद एवं मदरसा व काजीपुर स्थित शाही मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार बकरीद पर कुर्बानी करने के लिए लोगों ने बकरे की खरीदारी की। इसके अलावा सेवई के साथ लोगों ने नए कपड़े भी खरीदे। क्षेत्र के सेमरियावां, उसरा शहीद, बाघनगर, दानो कुईयां, उचहरा कला, साल्हेपुर, अगया, बसडीला, देवरियालाल, दसावां, गंगैचा, परसाशेख, लोहरौली, सिसवादाखिली, दुधारा आदि गांवों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों पर साफ-सफाई कराई गई। सोमवार को मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समयानुसार नमाज अदा किया जाएगा। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी की जाएगी। कुर्बानी देने का सिलसिला आठ अक्टूबर की शाम तक चलता रहेगा। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि बकरीद पर्व पर सुरक्षा को देखते हुए जनपद के प्रत्येक मस्जिद और ईदगाहों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed