{"_id":"65b5487fca0087ab100a9818","slug":"bakhira-youth-dies-of-heart-attack-in-saudi-arabia-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-108920-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बखिरा के युवक की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बखिरा के युवक की सऊदी अरब में हार्ट अटैक से मौत
Sat, 27 Jan 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
- इकलौते पुत्र की मौत से पतिजनों पर दुख का पहाड़ टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के लेडुआ महुआ निवासी तबीउल्लाह (35 वर्ष) पुत्र सुकुरूल्लाह की मौत सऊदी अरब में 25 जनवरी की देर रात को हृदय गति रुकने से हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया।
बखिरा के लेडुआ महुआ निवासी तबीउल्लाह घर की माली हालत को सुधारने और बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से 25 दिन पूर्व कमाने के लिए पहली बार विदेश गया था। 25 जनवरी की देर रात हृदय गति रुकने से उसकी मौत की खबर आई। शनिवार सुबह जब नगरवासियों को जानकारी हुई तो उसके घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बताया तबीउल्लाह काफी मिलनसार मेंहनती तथा मृदुस्वभाव का था। तबीउल्लाह की मौत के बाद पत्नी शहनाज खातुन, पुत्र सउद 10 वर्ष, अमीर माविया, मां समेत घर पर पहुंचे लोगों का हृदय विदारक चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।