{"_id":"653ea589ac05e0eb830c112f","slug":"bakhira-police-station-tops-in-public-approval-ranking-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4822-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पब्लिक अप्रूवल रैंकिंग में बखिरा थाना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पब्लिक अप्रूवल रैंकिंग में बखिरा थाना अव्वल
Mon, 30 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थानों की कार्यप्रणाली जानने के लिए कराए गए ऑनलाइन मतदान में बखिरा थाने को प्रथम स्थान मिला है। जबकि दुधारा को दूसरा और धनघटा को तीसरा स्थान मिला है। जबकि कोतवाली अंतिम पायदान पर रहा।
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सितंबर में समस्त थानों की कार्यप्रणाली जानने के लिए 11 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन पोल कराया गया था। ऑनलाइन पोल में आम जनमानस को पुलिस व मीडिया के माध्यम से जागरूक करते हुए ट्वीटर, डिजिटल प्लेटफार्म, आईजीआरएस, एफआईआर/एनसीआर फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन, रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन किया गया। इसमें आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के बारे में शिकायतकर्ताओं के सुझाव लिए गए। जनपद के सभी थानों में दर्ज एफआईआर व एनसीआर के वादियों को फोन करके फीडबैक लिया गया कि वे केस दर्ज होने के बाद कार्यवाही से संतुष्ट हैं अथवा नहीं। इस ऑनलाइन पोल को डिजिटल प्लेटफार्म के अन्य माध्यम ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप्प आदि पर लिंक भेजकर ऑनलाइन पोल भी कराया गया। उसके आधार पर सभी थानों की रैंकिंग तय की गई है।
आमजन के जरिये इस पोल के माध्यम से ट्विटर पर 423 वोट, डायरेक्ट पोल पर 1426, एफआईआर / एनसीआर वादी द्वारा 254, आईजीआरएस पर 839 व पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन के 1629 प्रकरणों सहित 4571 लोगों ने अपनी राय व्यक्त की। जिसके आधार पर एडीजी अखिल कुमार ने संतकबीरनगर में थाना बखिरा को प्रथम स्थान व थाना दुधारा को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। इस पोल में थाना धनघटा को तृतीय स्थान, थाना मेंहदावल को चतुर्थ स्थान, थाना महुली को पांचवां स्थान, थाना धर्मसिंहवा को छठा स्थान, थाना बेलहरकला को सातवां स्थान, महिला थाना को आठवां स्थान व कोतवाली को नौवां स्थान प्रदान किया गया।इस वोटिंग का उद्देश्य जनमानस से प्राप्त सुझावों का उपयोग कर जनपद संकबीरनगर पुलिस के थानों की कार्यप्रणाली में सुधार कर अधिक जनप्रिय एवं व्यवहार कुशल बनाना है।