फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bakhira lake will be developed to attract tourists

Sant Kabir Nagar News: पर्यटकों को लुभाने के लिए विकसित होगी बखिरा झील

Thu, 12 Jan 2023 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bakhira lake will be developed to attract tourists
बखिरा झील की फोटो।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पर्यटकों को लुभाने के लिए विकसित होगी बखिरा झील
विज्ञापन

झील तक आने-जाने के लिए जिला पंचायत बनवाएगी सड़क
पानी की शुद्धता के लिए प्लेटफार्म और ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बखिरा झील के विकास के लिए वृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। झील तक सड़क और उसकी सफाई पर सहमति बनी। सड़क का काम क्षेत्र पंचायत बघौली और जिला पंचायत को सौंप गया। सफाई का कार्य मनरेगा मजदूर करेंगे।
डीएम ने बताया कि बखिरा झील 29 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में है। झील संतकबीरनगर और गोरखपुर को जोड़ती है। पर्यटन के लिहाज से झील को विकसित करने की योजना है। विकास कार्य में झील से सटे जिन किसानों की जमीन ली जाएगी, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। झील के पानी एवं नाले से आने वाले पानी को शुद्ध करने के लिए प्लेटफार्म और ट्रीटमेंट प्लान का प्रस्ताव प्रभागीय वनाधिकारी तैयार करेंगे।
विज्ञापन

पक्षी विहार की सुरक्षा के लिए लाइटिंग के स्थल चिह्नित करते हुए अलग से विद्युत निगम के एक्सईएन को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया गया कि बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए तीन करोड़ 76 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। झील के चारों तरफ बांध बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि बखिरा-सहजनवां मार्ग से झील तक जाने के लिए जिला पंचायत को सड़क बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें क्षेत्र पंचायत की भूमिका तय की गई है। इस दौरान एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी,डीएफओ आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed