{"_id":"69d941648f718522fe000e4f","slug":"bail-of-sister-in-law-accused-of-dowry-murder-cancelled-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-148888-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्यारोपी जेठानी की जमानत निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दहेज हत्यारोपी जेठानी की जमानत निरस्त
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह की अदालत ने देवरानी की गला दबाकर दहेज हत्या करने और अजन्मे बच्चे की मौके की दोषी रीता देवी की जमानत अर्जी सुनवाई के उपरांत निरस्त कर दी।
28 मार्च 2026 को थाना महुली में पीड़ित भगवान दास ने तहरीर दी कि उन्होंने अपनी पुत्री रूप का विवाह 27 अप्रैल 2022 को हरिहरपुर स्थित मनीष गोंड से किया था। ससुराल जाने के बाद उसके पति मनीष गौड़, ससुर राम किशुन गौड़, जेठ रजनीश गोंड उर्फ पप्पू, जेठानी रीता देवी दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने का दबाव बनाने लगे।
26 मार्च 2025 को दिन में करीब 12:00 बजे मनीष गोंड ने फोन करके बताया कि उनकी पुत्री नल के पास गिर गई है, जिससे उसे गंभीर चोट आई है। बाद में पता चला कि उनके लड़की की मौत हो चुकी है। हत्या की आशंका को देखते हुए उसका पोस्टमार्टम हुआ और बाद में दाह संस्कार किया गया। घटना में रीता देवी की तरफ से जमानत अर्जी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रणधीर सिंह ने पत्रावली के अवलोकन में इस बात को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार रूप की मौत गला दबाने और दम घुटने के कारण होने का साक्ष्य पाया गया है। इस आधार पर आरोपी रीता देवी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी।