{"_id":"64c8041d6874f6e1cd0493cf","slug":"bail-application-of-rape-accused-rejected-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1018-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अपर सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जैनुद्दीन अंसारी ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी युवक की जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सत्य प्रकाश ने बताया कि पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 13 मार्च को शाम चार बजे आरोपी अपने साथी के साथ कहीं भागा ले गया। खोजबीन की गई लेकिन बेटी का पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया।
आरोपी ने अपनी जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल की और कहा कि वह जिला कारागार में निरुद्ध है। वह निर्दोष है। महज रंजिश में उसे फर्जी ढंग से केस में फंसा दिया गया है। जमानत की याचना की। विशेष लोक अभियोजक फौजदारी ने जमानत अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी ने गम्भीर अपराध किया है। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट तथा पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि दो आरोपी उसे जबरदस्ती अज्ञात स्थान पर उठा ले गए । एक आरोपी ने उसे मारा पीटा तथा एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी नही किया तो जान से मार देने की धमकी दी। संवाद