फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Badminton and wrestling courts will be constructed in the stadium

Sant Kabir Nagar News: स्टेडियम में संवरेगा बैडमिंटन और कुश्ती कोर्ट

Tue, 16 Jul 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Badminton and wrestling courts will be constructed in the stadium
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बैडमिंटन और कुश्ती कोर्ट को संवारा जाएगा। इसके लिए नया बैडमिंटन कोर्ट बनाया जाएगा। वहीं कुश्ती पहलवानों के लिए पुराने कोट को बदला जाएगा। जिससे की खिलाड़ियों का बेहतर अभ्यास हो सके और उनका प्रदर्शन निखर सके।
विज्ञापन

काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम वर्ष 2011 में बन कर तैयार हुआ। उस समय बैडमिंटन का कोट बहुउद्देशीय हाल में बनाया था। यहां पर न तो बाउंड्रीवाल थी और न ही खेल के पर्याप्त साधन थे। इधर, खेल निदेशालय ने स्टेडियम में नए बैडमिंटन कोट और कुश्ती कोर्ट को बनाने के लिए धन जारी किया। स्टेडियम के लिए कुल पांच करोड़ रुपये जारी हुए है। जिससे परिसर में ऊंचा करने, चारों ओर नालियां बनाने के साथ ही बास्केटबाल कोर्ट आदि को नए सिरे से बनाया जाना है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि नए बैडमिंटन कोट को बनाया जा रहा है। परिसर में चारों ओर बाउंड्री बनाई जा रही है, ताकि बाहरी लोग यहां पर न आ सके। इसके साथ ही कुश्ती का जो कोर्ट है, वह काफी पुराना हो गया है। उसकी लकड़िया बदली जाएंगी। नया कोट तैयार किया जाएगा। दो माह में सभी कार्य पूरे होने की संभावना है। इसके बनने से करीब डेढ़ सौ खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कुश्ती और बैडमिंटन का खेल भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed