फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bad roads are hindering the development of the city

Sant Kabir Nagar News: शहर के विकास में बाधा बन रहीं जर्जर सड़कें

Tue, 25 Nov 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bad roads are hindering the development of the city
जर्जर सड़क।
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत तमाम योजनाएं बनाई गई है, लेकिन शहर के विकास में सबसे बड़ी बाधा जर्जर सड़कें बन रही हैं। स्थिति यह है कि मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस लेन की दोनों तरफ की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इसके साथ ही प्रमुख मार्ग के रूप में शामिल विधियानी मार्ग भी खस्ताहाल है। सड़क पर बने गड्ढों के चलते लोगों को आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर के मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज की सर्विस लेन की स्थिति काफी खराब हो गई है। मुखलिसपुर तिराहा से लेकर अंडरपास होकर आगे जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील है। गड्ढों के कारण लोगों का सफर मुश्किल हो गया है। यह स्थिति तब है जबकि डीएम व पालिका अध्यक्ष ने इस सड़क के चौड़ीकरण कराने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सड़क की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। ऊपर इस मार्ग पर फल विक्रेताओं ने अतिक्रमण कर लिया है। ऑटो चालक भी मुखलिसपुर तिराहे के पास सवारियां भरते हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है। दूसरी तरफ शहर के विधियानी मोड से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग की स्थिति भी बदतर हो गई है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए और गिट्टियां उखड़कर बिखरी पड़ी हैं। इस मार्ग पर कई कोचिंग सेंटर, विद्यालय भी है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पालिका प्रशासन ने करीब चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है, लेकिन अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। ऐसे में लोगों को इस मार्ग से गुजरने के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के सेंट थाॅमस जाने वाले मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन वर्तमान में निर्माण कार्य ठप पड़ा है। मार्ग की शुरूआत में गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। इससे आने-जाने में दुश्वारियां उठानी पड़ रही है। शहर के निवासी राम तीरथ, शिवकुमार आदि ने कहा कि सड़कों का निर्माण आवश्यक है। इसके बनने के बाद विकास की गति तेज हो सकती है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों के चौड़ीकरण के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। विधियानी मार्ग के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है, उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। सेंट थाॅमस जाने वाले मार्ग का कार्य भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगत जायसवाल- अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed