{"_id":"627950842aedb50f8b0bc1a0","slug":"bad-road-khalilabad-news-gkp436284530","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में पानी, राहगीरों के लिए बना परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में पानी, राहगीरों के लिए बना परेशानी
विज्ञापन

महुली विश्वनाथपुर सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन में लोगों को हो रही दिक्कत
लोगों ने सड़क की मरम्मत की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिहरपुर। महुली से विश्वनाथपुर होते हुए जिला मुख्यालय को जाने वाली सड़क हरिहरपुर के पास टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसके साथ ही सड़क के गड्ढों में भरा नालियों का गंदा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। इससे आए दिन गड्ढे में दो पहिया व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
महुली से जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क ने हाट शाखा केंद्र हरिहरपुर के पास क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे का रूप ले लिया है। सड़क पर बने बड़े गड्ढों में आसपास के घरों का गंदा पानी भर गया है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। यह सड़क सुबखरी, भिनखिनी, खरवनियॉ, मेहनिया, बेल्डुहा, ठाठर, जोगाराजा, बेलवाडाड़ी, जमुहट सहित कई गॉवों को मुख्य सड़क से जोड़ती है। रोजाना महुली क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इसी सड़क से होकर जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। सड़क के गड्ढों में तब्दील होने से राहगीरों के साथ ही आसपास स्थित रिहायशी घरों व दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। इस सड़क से दो पहिया व साइकिल सवार किसी तरह किनारे से निकल जा रहे हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों के लिए इस गड्ढों को पार करना खतरे से खाली नहीं है। यहीं से हाटशाखा केंद्र के लिए राशन लदे ट्रकों की भी आवाजाही होती है। क्षेत्र के विजय शुक्ल, पंकज, विनोद, घनश्याम, जितेंद्र कुमार, संजय आदि लोगों ने सड़क के मरम्मत की मॉग की है। हियुवा के जिला संयोजक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि यह विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही है। इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से करेंगे। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रामजीत प्रसाद ने कहा कि जल्द ही सड़क को गड्ढा मुक्त किया जाएगा, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।