फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Bachaipur team defeated Nakaha by 25 runs

Sant Kabir Nagar News: बछईपुर की टीम ने नकहा को 25 रनों से हराया

Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bachaipur team defeated Nakaha by 25 runs
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के बछईपुर में चल रहे अंडर आर्म नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में माध्यमिक शिक्षक संघ के बस्ती मंडल के कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र और उर्मिला देवी ने किया। इस दौरान मैच बछईपुर और नकहा की टीम के बीच खेला गया। इसे बछईपुर की टीम ने 25 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन का मैच बछईपुर और नकहा के बीच खेला गया। बछईपुर की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 64 रन बनाकर नकहा को जीत का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए नकहा की टीम छह विकेट के नुकसान पर 29 रन ही बना पाई। इस प्रकार बछईपुर ने इस मैच को 25 रन और चार विकेट से जीत कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाई।मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र ने कहा कि इन बच्चों के पास कोई संसाधन नहीं है न खेल का मैदान। फिर भी जज्बा इनमें ऐसा है कि हम किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन

हौसले की बदौलत इनमें कुछ करने की हिम्मत है। इनको सुविधा मिलने लगती तो हमारे ग्रामीणांचल की प्रतिभाएं उभरकर देश और विदेश में नाम रोशन करतीं। उन्होंने यह कहा कि अच्छे खिलाड़ियों के प्रतिभाग के लिए किसी संसाधन की जरूरत पड़ी तो किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी । इस मौके पर सूरज कन्नाैजिया, उर्मिला देवी, गोपी किशन, विनय निषाद, संतोष, सहित तमाम दर्शक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed