{"_id":"5d6e9d988ebc3e93c6336f88","slug":"baccha-chor-khalilabad-news-gkp3201512140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर समझ कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर समझ कर पीटा
विज्ञापन
बच्चा चोर समझकर युवक को पीटा
दंपती में कहासुनी के बाद बच्चे को लेकर घर से निकल गई थी पत्नी
पत्नी से बच्चे को लेकर बाइक से घर जा रहे थे प्रदीप
पत्नी की गुहार पर जुटे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ने के बाद पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
सांथा/संतकबीरनगर। क्षेत्र के पसाई में सोमवार की रात खुद के बच्चे को बाइक से ले जा रहे पिता को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पीट दिया। बाद में सूचना पर यूपी 100 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम पिता के साथ बच्चे को ग्रामीणों के चंगुल से बचा कर ले गई।
क्षेत्र के गोपलापुर निवासी प्रदीप पुत्र श्रीचंद और उसकी पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसी से नाराज होकर पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर राजेडींहा बाजार में पहुंच गई। बाद में पति भी पहुंच गए। पति प्रदीप अपनी पत्नी से बच्चे को छीनकर बाइक पर बैठाकर जा रहे थे कि पत्नी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बाइक का पीछा किया और पसाईं गांव के पास प्रदीप को बच्चे के साथ पकड़ लिया। गांववालों ने बच्चा चोर होने की आशंका में प्रदीप की पिटाई कर दी। उसी दौरान किसी ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भीड़ ने प्रदीप को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चा चोर की अफवाह पर लोग ध्यान न दें। किसी निर्दोष को बच्चा चोर समझ कर मारना-पीटना कानून को हाथ में लेना है। ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।