फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Babu was roaming around, PD got Divyang registered

Sant Kabir Nagar News: ट्रक में पीछे से घुसी ट्रेलर, चालक घायल

Fri, 30 Jun 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 30 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Babu was roaming around, PD got Divyang registered
सड़क हादसे में घायल को ट्रक से निकालते लोग।
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगिना तिराहे के पास शुक्रवार को आगे चल रही ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से ट्रेलर अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में ट्रेलर का चालक वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर में फंसे चालक को निकलवा कर एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय ने बताया कि कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के पडरी निवासी चालक रविंद्र पुत्र जगत मौर्य झांसी से ट्रेलर लेकर कुशीनगर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिगिना गांव के पास ट्रेलर के आगे-आगे ट्रक चल रही थी। अचानक ट्रक के चालक ने ब्रेक लिया। जिससे पीछे चल रहे ट्रेलर का चालक नियंत्रण खो दिया और वाहन लेकर ट्रक में घुस गया। हादसे में ट्रेलर का चालक वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंच कर घायल चालक को ट्रेलर से बाहर निकलवाया गया। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। पीड़ित परिजनों को घटना की सूचना दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed