{"_id":"663f153ea434437c99067e06","slug":"babu-of-bsa-office-posted-in-sant-kabir-nagar-was-arrested-red-handed-while-taking-bribe-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बीएसए दफ्तर का लेखा बाबू 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, इस नाम पर की थी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बीएसए दफ्तर का लेखा बाबू 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, इस नाम पर की थी डिमांड
Sat, 11 May 2024 12:21 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 12:21 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते शरदेंदु को एंटी करेप्शन की टीम ने पकड़ा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वेतन विसंगति ठीक करने के लिए 50 हजार रुपये घूस लेते बीएसए कार्यालय में तैनात लेखा बाबू को शुक्रवार को बस्ती की एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोच लिया। टीम ने लेखा बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नैनाझाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णचंद ने एंटी करप्शन टीम से बीएसए कार्यालय के लेखा विभाग के बाबू शरदेंदु पुत्र रामनरेश निवासी रामप्रीत चौक, थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के खिलाफ वेतन विसंगति ठीक करने के लिए 50 हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
उसके बाद टीम ने अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में बाबू को रंगेहाथ पकड़ने का जाल बिछाया। टीम ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता प्रभारी प्रधानाध्यापक को रुपये के साथ बाबू के कार्यालय में भेजा। टीम ने भी कार्यालय की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन
प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जैसे ही 50 हजार रुपये लेखा कार्यालय के बाबू को दिये, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ बाबू को दबोच लिया। इसके बाद टीम बाबू को अपने साथ कोतवाली लेकर खलीलाबाद पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।