फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   baarish mein phaalt se chaubis ghante se chaar sau gaanvon kee bijalee gul

Sant Kabir Nagar News: बारिश में फाल्ट से 24 घंटे से 400 गांव की बिजली गुल

Sat, 01 Jul 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 01 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
baarish mein phaalt se chaubis ghante se chaar sau gaanvon kee bijalee gul
संतकबीरनगर। पेड़ों के नीचे से गए बिजली के तारों को पेड़ की झाड़ झंखाड ने अपने चपेट में लेकर बिजली आपूर्ति बाधित कर दिया है। जगह-जगह हुए अवरोध के कारण धनघटा क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन मुखलिसपुर, धनघटा, कोचरी और चौरा कला से जुड़े 400 से अधिक गांवों में 24 घंटे से बिजली गुुल है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के पहले पेड़ों के करीब से जाने वाले हाई वोल्टेज तारों के पास की झाड़ियों को साफ कर दिया जाना चाहिए था, जो नहीं किया गया। जिससे बारिश और तेज हवा चलने के बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बारिश और हवा के कारण पेड़ की टहनियां तारों पर गिर पड़ती है। जिससे या तो तार टूट कर जमीन पकड़ ले रहे हैं या फाल्ट हो रहा हैं। बृहस्पतिवार की रात शुरू हुई बारिश के कारण विद्युत सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसी तरह सप्लाई शुरू हुई तो शाम होते होते फिर आपूर्ति बंद हो गई। तभी से पूरी रात और शनिवार को देर शाम तक विद्युत सप्लाई 400 से अधिक गांव में बाधित रही। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली उपभोक्ता श्याम कुमार, नंदलाल आदि ने बताया कि बिजली न रहने के कारण पंखा, कूलर बेकार हो गए हैं। घर की छतों पर लगी पानी की टंकिया सूख गई है, जिससे पानी का संकट खड़ा हो गया है। उधर, शनिवार को पूरे दिन बिजली सप्लाई बहाल करने का प्रयास निगम कर्मी करते रहे, लेकिन देर शाम तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा और बारिश का का असर बिजली सप्लाई पर पड़ा है। बिजली सप्लाई में आने वाले रुकावट को दूर किया जा रहा है। शीघ्र ही बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।
-पीपी वर्मा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed