{"_id":"671e960611a501047202ba14","slug":"ayurvedic-treatment-in-health-camp-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122940-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद पद्धति से इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेद पद्धति से इलाज
Mon, 28 Oct 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 28 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें कांशीराम नगरीय उप केंद्र पर आयुर्वेद से इलाज के लिए मरीज सबसे ज्यादा रहे। किसी को पेट दर्द, तो किसी को बुखार की दवा आयुर्वेद पद्वति से दी गई।
नगरीय उप स्वास्थ्य केंद्र काशीराम में जन आरोग्य मेला लगा। यहां पर अंग्रेजी दवा के साथ ही आयुर्वेद की दवाएं भी मरीजों को दी जा रही थी। सबसे ज्यादा आयुर्वेद पद्वति से इलाज कराने के लिए मरीज पहुंचे। मरीज श्यामा, शकुंतला, मनमोहन ने बताया कि तीन दिन से शरीर गरम है। बुखार होना बता रहे है। आयुर्वेद दवा ली है। यह काफी कारगर होती है। यह बीमारी को जड़ से मिटाती है।
चिकित्सक ने दवा दी और तीन दिन बार फिर बुलाया है। शिविर में शुगर के मरीज भी रहे। जिन्हे आयुर्वेद की दवा दी गई। अस्पताल चिकित्साधिकारी डॉ जरीन फातिमा ने बताया कि 98 मरीजों का इलाज कर दवा दी गई है। डॉॅ नागेंद्र ने बताया कि मरीजों ने सबसे ज्यादा आयुर्वेद की दवा ली है। इस अवसर पर सुनीता ओझा, फार्मासिस्ट मनोज मिश्र, रवि पांडेय, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोसया बाजार :
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। इसमे बुखार, खांसी, जुकाम, फोड़ा और शुगर के मरीज आए। मरीज नबी रसूल, इम्तियाज, जैनुद्दीन, फातिमा ने बताया कि बुखार से पीड़ित थे। दवा ली है। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 30 मरीजो की जांच कर दवा दी गई है। यहां पर डाॅक्टर रेनू भारती, फार्मासिस्ट अनिल कुमार मौर्य, सौरभ यादव, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
तीन दिन से बुखार आ रहा है। दुकान से दवा ली थी पर कोई असर नहीं हुआ। शिविर में आई और चिकित्सक ने जांच के बाद दवा दी है और तीन दिन बाद फिर दिखाने को कहा है।
- ईशा, कांशीराम आवास