{"_id":"66070c4a74414e90e304fc54","slug":"awareness-is-necessary-for-prevention-of-communicable-diseases-cmo-khalilabad-news-c-209-1-kld1003-112007-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग के रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग के रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरी : सीएमओ
Sat, 30 Mar 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
- सीएमओं कार्यालय पर हुई जनपद स्तरीय बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएमओ कार्यालय के सभागार में जनपद स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि एक अप्रैल से संचारी रोग जागरूकता अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इसमें कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग समेत कई विभाग सहयोग कर रहे हैं। रोगों के प्रति जनता को जागरूक किया जाएगा। इससे बहुत हद तक संचारी रोग पर काबू पाया जा सकता हैं।
सीएमओ ने कहा कि मच्छरों के काटने से संचारी रोग होता है। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए सबसे जरूरी है कि घर एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई के प्रति हम जागरूक रहें। बारिश के मौसम में मच्छरजनित रोग बहुतायत में होता है। इसीलिए, बारिश का मौसम आने से पहले संचारी रोग माह मनाया जाता है। यह कार्यक्रम मूलत: मच्छर जनित रोगों से लोगों को जागरूक करने के लिए होता है।
डीपीएम विनीत कुमार श्रीवास्तव ने मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, ओरल हेल्थ प्रोग्राम के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जननी सुरक्षा, जननी शिशु सुरक्षा, एनसीडी आदि के विषय में बताया। इस अवसर पर जिला सर्विलांस अधिकारी आरपी मौर्य, जननी सुरक्षा की संगीता, बाल स्वास्थ्य योजना के दीनदयाल, राकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।