Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Awareness is essential for self-enumeration in the 2027 Census.

Sant Kabir Nagar News: स्व-गणना के लिए जनगणना-2027 में जागरूकता जरूरी

Sat, 14 Nov 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Awareness is essential for self-enumeration in the 2027 Census.
मेंहदावल। प्रशासन की तरफ से जनगणना-2027 की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्व-गणना की शुरुआत सोमवार से शुरू होगी। प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की राह आसान करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी अधिक से अधिक स्व-गणना करने और आम लोगों से करवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम शिप्रा पाल और तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सबसे पहले अपनी स्व-गणना करें और इसके बाद अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बीईओ, सीडीपीओ व बीडीओ को शिक्षकों और कर्मचारियों की स्व-गणना कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों, कोटेदार व अन्य संस्थानों को भी अपने-अपने स्तर पर स्व-गणना अभियान को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया आम नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी से स्व-गणना कर सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, एनएएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व संबंधित कर्मियों की स्व-गणना सुनिश्चित कराएं जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार्ज अधिकारी ने ग्राम प्रधानों के माध्यम से स्व-गणना कराने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में बीडीओ द्वारा बैठक आयोजित कर अधिक लोगों को इसमें शामिल करने के निर्देश दिए गए। एडीओ एजी भी किसान यूनियनों के माध्यम से इस राष्ट्रीय अभियान में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
समाज कल्याण अधिकारी को प्रत्येक ब्लॉक में पेंशनरों व विधवा पेंशन समेत अन्य लाभार्थियों को भी इसमें शामिल करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रार्थना सभा में जनजागरूकता के लिए स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को जानकारी देने, ई-रिक्शा, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।

सभी सफाई कर्मचारियों को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। उन्होंने बताया अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे जनगणना-2027 को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed