फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Auto routes are set in the city, but vehicle stands are unknown.

Sant Kabir Nagar News: शहर में ऑटो के लिए रूट निर्धारित, वाहन स्टैंड का पता नहीं

Thu, 05 Feb 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Auto routes are set in the city, but vehicle stands are unknown.
धनघटा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े टैक्सी वाहन-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से चले, इसके लिए प्रशासन की पहल पर ऑटो के लिए रूट निर्धारित किए गए। ऑटो चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित किए गए रूट पर ही चलें। लेकिन, समस्या यह है कि कहीं पर भी ऑटो खड़ा करने के लिए स्थान तय नहीं किया गया है। न तो कहीं पर यात्रियों के लिए शेड की व्यवस्था की गई और न ही कोई बोर्ड ही लगाया गया। ऐसे में ऑटो चालक मनमाने ढंग से जहां मन किया वहीं वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

शहर में बड़ी संख्या में ऑटो व ई-रिक्शा चलते हैं। इसके जरिए लोग शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए आते-जाते हैं। इन ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के चलते जाम की समस्या होती रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने इनके लिए रूट निर्धारित कराया, ताकि निर्धारित रूट पर ही ऑटो व ई-रिक्शा चले और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

इससे लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन कहीं पर भी ऑटो व ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए स्थान तय नहीं किया गया। इसके कारण ऑटो व ई-रिक्शा चालक मनमाने ढंग से कहीं पर भी वाहन खड़ा कर सवारियां भर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत मेंहदावल बाईपास व मुखलिसपुर तिराहे पर देखने को मिल रही है। मेंहदावल बाईपास पर तो नो पार्किंग जोन में ही वाहन खड़ा किए जा रहे हैं। शहर के निवासी राकेश कुमार, सुनील गुप्ता आदि ने बताया कि वाहनों के ठहराव व यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री शेड बनाया जाना चाहिए, ताकि ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के लिए जल्द ही स्थान तय किए जाएंगे। इसके साथ ही यात्री शेड बनाए जाने की भी योजना है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिल सकेगी। -अवधेश कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद

धनघटा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े टैक्सी वाहन-संवाद

धनघटा चौराहे पर सड़क के किनारे खड़े टैक्सी वाहन-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed