{"_id":"64988099ef87b1b282080184","slug":"attest-in-a-girl-case-khalilabad-news-c-7-1-219198-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी भगाने का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार, लड़की भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी भगाने का आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार, लड़की भी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा। महुली पुलिस ने एक वर्ष बाद नाबालिग के अपहरण के आरोपी एक युवक को विश्वनाथपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया।
महुली थानाध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया कि महुली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को दो युवक बहला फुसलाकर भगा ले गए थे। नाबालिग की मां की तहरीर पर 30 जून 2022 को आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पंकज और अमन को आरोपी बनाया गया था। तभी से महुली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।
रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि पंकज अपहृत युवती के साथ विश्वनाथपुर तिराहे के पास कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर चौकी प्रभारी मुखलिसपुर विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल लालजी यादव व महिला कांस्टेबल पूजा चौहान के साथ रविवार की सुबह 7:50 पर पंकज को धर दबोचा। साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया। दोनों को मेडिकल परीक्षण हेतु सीएचसी नाथनगर भेजा गया। आरोपी पंकज को न्यायालय रवाना कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस दूसरे आरोपी अमन की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।