फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attendance will be done through biometric machine in Semriyawan CHC

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां सीएचसी में बायोमेट्रिक मशीन से होगी हाजिरी

Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Attendance will be done through biometric machine in Semriyawan CHC
सेमरियावां। सीएचसी, पीएचसी पर अब आनलाइन हाजिरी लगेगी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इससे अस्पताल में विलंब से आने और समय से पहले चले जाने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में चिकित्सक, नर्सों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य होने के बाद मंगलवार से सीएचसी सेमरियावां और पीएचसी दानोकुइयां, बूधाकला व दुधारा में अंगूठे से हाजिरी शुरू हो गई है। सुबह डॉक्टरों व कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा लगाकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन

सीएचसी सेमरियावां के साथ ही दानोकुइयां, दुधारा, बूधाकला पीएचसी में अब तक हस्ताक्षर रजिस्टर के माध्यम से हाजिरी लग रही थी। इसी के आधार पर सभी को वेतन दिया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों पर तैनात चिकित्सक समय से नहीं पहुंचते। उनके आने-जाने का कोई भी समय निर्धारित नहीं रहता। इसको लेकर शिकायतें भी होती रहती हैं। अब विभाग की तरफ से इन केंद्रों पर भी बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई है। अब सरकार ने सभी के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अस्पताल आने और जाने के दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों को मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ेगा। बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू होने से बीच में गायब होने का खेल खत्म हो जाएगा।

समय से अस्पताल आना और जाना पडे़गा। मशीन लगने के बाद नियमित ड्यूटी करना भी अनिवार्य हो जाएगा।

सीएचसी सेमरियावां, पीएचसी दानोकुइयां, दुधारा, बूधाकला में मंगलवार से बायोमेट्रिक हाजिरी का काम शुरू हो गया। ऐसा होने के बाद सभी को समय से अस्पताल पहुंचना होगा। समय से न पहुंचने पर वेतन मिलने में दिक्कत हो सकती है।


सीएचसी सेमरियावां अधीक्षक डाॅक्टर सुरेश चंद्र का कहना है कि शासन से पत्र आने के बाद सीएचसी, पीएचसी सरकारी अस्पतालों में बायोमेट्रिक हाजिरी की सुविधा शुरू हो गई है। सेमरियावां में डाॅक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स समेत कुल 59 कर्मचारियों ने अंगूठा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed