{"_id":"683f32f9ba979f044c092632","slug":"attack-on-prv-team-case-filed-against-10-named-and-unknown-persons-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-133594-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीआरवी टीम पर हमला, 10 नामजद और अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीआरवी टीम पर हमला, 10 नामजद और अज्ञात पर केस
Tue, 03 Jun 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली के ग्राम बंधुपुर में सोमवार देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर विवाद कर रहे लोगों ने हमला बोल दिया। पुलिस वाहन का शीशा तोड़ दिया। मंगलवार को पीआरबी प्रभारी ने गांव के दो सगे भाई समेत 10 नामजद और कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।
बता दें कि सोमवार शाम में बंधुपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर लाठियां चटकने लगी। पीआरवी टीम को सूचना मिली तो टीम निर्धारित समय पर पहुंच गई और विवाद शांत कराने लगी। इसी दौरान विवाद कर रहे लोगों ने पीआरबी टीम पर हमला कर दिया और सरकारी वाहन का शीशा तोड़ दिया।
सूचना पर गांव में पुलिस बल पहुंच गई। मंगलवार को इस मामले में पीआरबी प्रभारी अरुण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रमेश पुत्र बनवारी, उमेश चन्द्र पुत्र बनवारी, कोमल पुत्र पलटू, श्याम दुलारी पुत्री कोमल, राम वृक्ष पुत्र छांगुर, पंचराम पुत्र राम वृक्ष, गोमती पुत्र मुराली, पवन पुत्र राम वृक्ष, बिन्दु देवी पत्नी राम वृक्ष, रिया देवी पत्नी प्रदीप व अन्य अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालन की धाराओं में केस दर्ज कराया।