फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Attack on a farm guard

Sant Kabir Nagar News: खेत की रखवाली कर रहे व्यक्ति पर हमला

Sat, 04 Oct 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 04 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Attack on a farm guard
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के हरदी गांव के सिवान में खेत की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहे किसान को शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर बाइक छोड़कर भाग गया। क्षेत्र के हरदी गांव निवासी जगतराम पुत्र चिल्लू रोज की तरह गांव के दक्षिण स्थित सिवान में खेत की रखवाली करने के लिए शुक्रवार शाम झोपड़ी में सोने चला गया। देर रात अचानक वाहन की आहट सुनकर जगतराम की नींद खुली तो माजरा समझने के लिए बाहर निकला। जगतराम के अनुसार बाइक सवार चोरी की नियत से आया था। उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने उसे बाहर खींचकर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों को आता देख हड़बड़ी में वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम हमलावर की बाइक को कब्जे में लेकर मामले कि छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed