फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assist the BLO in completing the SIR form in a timely manner.

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर फार्म समयबद्ध तरीके से पूरा करने में बीएलओ का सहयोग करें

Sun, 30 Nov 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Assist the BLO in completing the SIR form in a timely manner.
मेंहदावल। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सघन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने में संबंधित बीएलओ का पूरा सहयोग करें। यह निर्देश देते हुए बीईओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि एसआईआर बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें कोई भी शिथिलता नहीं बरतें।
विज्ञापन


उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों से निष्ठा और लगन के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने में सहयोग करने का आह्वान किया। यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब सघन पुनरीक्षण अभियान कर्मचारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। जैसे-जैसे गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे ही घर-घर वितरित फार्म को इकट्ठा कर आनलाइन दर्ज करने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) घर-घर जाकर प्रपत्र एकत्रित करने के लिए विवश हो रहे हैं। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सुपरवाइजर गांवों में सक्रिय हैं। पंचायत सहायकों की मदद ली जा रही है। बीएलओ सुबह से शाम तक कार्य निपटाने में लगे हुए हैं। जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। बीएलओ किरन राय, शशिकांत त्रिपाठी, विनोद कुमार ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इसमें कुछ परेशानियां आ रही हैं। इस अभियान में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के लगने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। शिक्षकों के सामने इस गणना प्रपत्रों के वितरण, भरवाने व ऑनलाइन करने की दोहरी चुनौती है। कुछ मतदाताओं ने फार्म ले लिया है लेकिन भरकर जमा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। उन्होंने बताया सघन पुनरीक्षण अभियान प्रगति पर है। अधिकारी-कर्मचारी इसे समय पर पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed