फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Assault over land partition dispute

Sant Kabir Nagar News: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट

Thu, 13 Aug 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Assault over land partition dispute
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के गगौली गांव में जमीन के बंटवारे और पुरानी रंजिश में विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पटीदारों पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गगौली निवासी मोहम्मद कासिम ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह घर पर था। इसी दौरान उसके सगे पटीदारों शाहजहां, अतहर और दो अज्ञात पहुंच गए। जमीन के बंटवारे और पुरानी रंजिश में विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी गाली-गलौज करते हुए उसे लात-घूंसों और लाठी-डंडे से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रकरण की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed