फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASP inaugurated Mission Shakti in Dudhara

Sant Kabir Nagar News: एएसपी ने दुधारा में किया मिशन शक्ति का शुभारंभ

Fri, 26 Sep 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 26 Sep 2025 01:53 AM IST
सार

संतकबीरनगर में एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए 22 सितंबर से 24 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन
ASP inaugurated Mission Shakti in Dudhara

विस्तार

संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को थाना दुधारा पर महिला सशक्तिकरण जागरूकता के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 का शुभारंभ किया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने लिए नव गठित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम की जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 अभियान शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से शुरू होकर 24 नवंबर तक चलेगा। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए यह अभियान शुरु किया गया है। अभियान का यह पांचवां चरण है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है। जहां वह बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed