{"_id":"6543ef645f53119a580f6601","slug":"asked-for-electricity-connection-and-sent-an-estimate-of-rs-58-thousand-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5061-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मांगा बिजली कनेक्शन तो भेज दिया 58 हजार रुपये का इस्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मांगा बिजली कनेक्शन तो भेज दिया 58 हजार रुपये का इस्टीमेट
Fri, 03 Nov 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन ने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटनों को बिजली कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं। खलीलाबाद के गिरधरपुर और पौली के गायघाट सेंटरों में बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। गिरधरपुर में विद्युत निगम ने 58 हजार और गायघाट के 50 हजार से ज्यादा का इस्टीमेट भेजा है। इससे इन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कनेक्शन में दिक्कत आ गई है। बिजली के अभाव में स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को परेशानी हो रही है।
लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने और शुगर, बीपी, स्तन कैंसर सहित अन्य बीमारियों की जांच के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। विभिन्न ब्लॉकों में कुल 170 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्रियाशील है। शासन ने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर बिजली कनेक्शन कराने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में बिजली कनेक्शन के लिए वहां पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ अधिकारियों को आनलाइन आवेदन करना था। इसी के तहत खलीलाबाद ब्लॉक के गिरधरपुर में बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया तो बिजली निगम ने 58098 रुपये खर्च का इस्टीमेट भेज दिया। ऐसे में यहां पर बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है। इसी तरह पौली ब्लॉक के गायघाट में भी 50 हजार से अधिक का इस्टीमेट प्राप्त हुआ है।
00
फ्रिज, प्रिंटर आदि हो गए हैं बेकार
भारी भरकम इस्टीमेट के कारण गिरधरपुर व गायघाट में कनेक्शन नहीं लग सका है, जबकि सभी सेंटरों को जरूरी दवाओं को सु़रक्षित रखने के लिए फ्रिज दिए गए हैं, जो बिजली के अभाव में बेकार पड़े हैं। यही नहीं, पानी का भी संकट बना हुआ है। यहां आने वाले मरीजों, तीमारदारों व स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरीज शांति देवी, साबरा खातून आदि ने कहा कि सेंटर पर पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
00
30 हजार से ज्यादा नहीं खर्च कर सकते स्वास्थ्य कर्मी
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बिजली कनेक्शन के लिए 30 हजार से ज्यादा खर्च स्वास्थ्य कर्मी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में गिरधरपुर व गायघाट में बिजली व पानी का संकट बना हुआ है।
00
मिशन निदेशक काे भेजा गया है पत्र
जिन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को 30 हजार रुपये से अधिक का इस्टीमेट प्राप्त हुआ है, वहां के लिए मिशन निदेशक को सीएमओ के जरिए पत्र भेजा गया है। राज्य स्तर से बजट मिलने पर बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। -संजीव सिंह, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर
00
दूरी के अनुसार इस्टीमेट
जहां पर दूरी ज्यादा है, वहां पोल व तार अधिक लगेंगे। इसके हिसाब से आनलाइन स्टीमेट गया है। अन्य जगहों पर कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रक्रिया पूरी होने पर कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। -रणधीर कुमार, एक्सईएन विद्युत निगम
0000000000000000
वीरेंद्र यादव