{"_id":"69d941928922833dab0d6b52","slug":"asi-final-voter-list-published-1169516-voters-in-three-assembly-constituencies-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148920-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसाआईआर : अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, तीन विस क्षेत्रों में 11,69,516 वोटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसाआईआर : अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, तीन विस क्षेत्रों में 11,69,516 वोटर
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया।
निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में छह जनवरी से छह मार्च तक व अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करते हुए उसका निस्तारण एक अप्रैल तक कराया गया।
इसके पश्चात जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में 312 मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में कुल 412243 मतदाता हैं, जबकि 313 खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 407189 मतदाता एवं 314 धनघटा (अजा.) विधानसभा क्षेत्र में कुल 350084 मतदाता हैं।
विज्ञापन
इस प्रकार जनपद के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 11,69,516 मतदाता हैं। जनपद में मतदाताओं का जेंडर रेशियो 811 एवं जनपद का ई-पिक रेशियो 54.70 है।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई। डीएम ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची मतदाताओं को देखने के लिए वेबसाइट पर पर उपलब्ध है। यदि किसी अर्ह मतदाता का नाम किसी कारणवश अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, तो फॉर्म-6 भरकर नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करा सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपने मोबाइल नंबर द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) सचिन सिंह सैंथवार, अध्यक्ष बहुजन समाजवादी पार्टी झिनकान प्रसाद, एमएलसी प्रतिनिधि सुधांशु सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैया वर्मा, कांग्रेस प्रतिनिधि अमित सिंह, आप पार्टी के पदाधिकारी सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।