{"_id":"65e76178f2c583176e052412","slug":"ashes-are-being-dropped-on-the-roadside-problems-may-increase-if-wind-blows-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-110829-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे गिराई जा रही राख, हवा चलने पर बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सड़क के किनारे गिराई जा रही राख, हवा चलने पर बढ़ सकती है परेशानी
Tue, 05 Mar 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
-हाईवे के किनारे जगह-जगह गिराई गई है राख
-हवा चलने पर उड़ने से ऑखों पर पड़ने से हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। इस समय तेज पछुआ हवा चल रही है। सड़क के किनारे जगह-जगह राख और धूल पड़ी हुई है जो हवा के साथ यह उड़ रही है और लोगों की आंखों में पड़ रही है। अगर नहीं चेते तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को हो रही है।
हाईवे के किनारे जमीन की समतल करने के लिए जगह-जगह फैक्टरियों से निकलने वाली राख गिराई जा रही है। साथ ही कूड़ा-करकट भी हाईवे के किनारे खाली जगह पर निस्तारित किया जा रहा है। कूड़े को जलाने के लिए उसमें आग लगा दी जा रही है। यह राख हवा चलने से लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। वाहन चालकाें की आंख में राख के कण पड़ने से सफर मुश्किल हो गया है। यही नहीं जगह-जगह धूल भी उड़ रही है। जिससे समस्या और बढ़ गई है। यह स्थिति डीघा बाईपास, मंझरिया, भैसहिया, मगहर आदि स्थानों पर देखने को मिल रहा है। इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। राहगीर राकेश कुमार, दुर्गेश मौर्य आदि ने कहा कि हाईवे के किनारे गिराई गई राख और धूल के कारण हवा चलने पर आंखों में पड़ रही है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
आंखों के लिए नुकसानदायक है राख, बरतें सतर्कता
हवा के साथ उड़ने वाली राख आंखों के लिए काफी नुकसानदायक है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए। यदि आंख में राख के कण पड़ जाए तो उसे रगड़े नहीं बल्कि पानी से धुलें। चिकित्सक से परामर्श कर दवा डालें।
विज्ञापन
डॉ. केपी सिंह, नेत्र चिकित्सक, सीएचसी खलीलाबाद
हाईवे के किनारे कूड़ा न गिरे, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। जो लोग राख गिरा रहे हैं, उन्हें चिह्नित कराया जाएगा। पूरा प्रयास होगा कि राख न गिरने पाए।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद