फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   asha workers agitated at chc & phc

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय के लिए भरी हुंकार

Tue, 29 May 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 May 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
asha workers agitated at chc & phc
खलीलाबाद सीएचसी पर धरना देतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तलेे आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भी जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी पर धरना दिया। कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार आशा कार्यकर्ताओं से किए वादे को पूरा करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा और सुनिश्चित मानदेय घोषित करें। चेतावनी दी कि अगर सरकार अपना वादा पूरा नहीं करती तो आंदोलन और तेज होगा।        
विज्ञापन


खलीलाबाद में आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं को निश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी घोषित करें। अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा बल्कि सरकार को ठोस निर्णय लेना होगा। धरना में बिंदू देवी, माया देवी, रेखा शर्मा, संकलवाती, कौशिल्या देवी, गीता देवी, मीना देवी, मनोरमा, उर्मिला देवी, जाहिदा खातून, कैलाशी देवी, आरती देवी, प्रमिला यादव, गुड्डी,  शैलेष आदि लोग शामिल रहे।         
विज्ञापन

              
सांथा प्रतिनिधि के अनुसार आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेलहर ब्लाक अध्यक्ष चित्रकला पांडेय व सांथा ब्लाक अध्यक्ष उर्मिला दूबे के नेतृत्व में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने व नियत मानदेय देने की मांग की मांग की। धरना में ब्लाक संरक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय, मीरा सिंह, सत्यभामा, आशा देवी, राजेश्वरी देवी, माधुरी, वंदना, आरती देवी, लक्ष्मी, सुनीता, अनीता देवी, पूनम देवी, सरस्वती देवी, संगीता देवी, माया देवी, मीरा देवी, विमला देवी, राधिका , परमावती, रेनू देवी, सुलोचना, पूनम यादव, ऊषा देवी, ईशा, कौशिल्या, प्रमिला, सुजीता, शशिकला, सीता देवी, विधावती देवी, सुनीता देवी, सुभावती किसमती देवी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल में ब्लाक अध्यक्ष संजना मिश्रा के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान गायत्री भट़्ट, नीलम पांडेय, ऊषा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार बघौली में ब्लाक अध्यक्ष सुशीला कन्नौजिया की अध्यक्षता में धरना दिया गया।

यहां पर गायत्री सिंह, पूनम, निर्मला, रेनू, सरिता, लालमती, मिथलेश, उर्मिला, फूलपरी, सुनीता, सावित्री , सुशीला, गुड़िया, खुश नारा, दीपा शर्मा, माधुरी, सुनीता, सुनीता मौर्य, लालमती, विद्यावती, वंदना आदि उपस्थित रहे। हैंसर प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर ब्लाक अध्यक्ष अनीता देवी के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान निर्मला राय, मीना देवी, मंजू राय, अनीता राय, इसरावती देवी, रेनू देवी, सरोज, मंजू यादव, बिनीता, शशिकला, शीला राय, सावित्री मौर्या, शैला पांडेय, संगीता त्रिपाठी आदि  उपस्थित रहे।


पौली प्रतिनिधि के अनुसार यहां पर ब्लाक अध्यक्ष संजू प्रभा व चंद्रकला के नेतृत्व में धरना दिया गया। इस दौरान मीना देवी, सरोज पाल, धर्मशीला, चंद्रभान आदि लोग मौजूद रहे। सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी पर धरना के दौरान दौरान ऊषा शर्मा, विजय लक्ष्मी, बिंदू देवी, फूला देवी, संतोष देवी, पूजा पाल, संगीता देवी, अनीता यादव, मीना पांडेय, हसमुख लाल शर्मा, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही नाथनगर में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया, जिसमें उर्मिला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed