{"_id":"58b06db74f1c1b8716b2518e","slug":"asaduddin-owaisi-addressed-to-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अच्छे दिन आए नहीं, बुरे जरूर आ गए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अच्छे दिन आए नहीं, बुरे जरूर आ गए’
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
असदउद्दीन ओवैसी का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : Amar Ujala
आल इंडिया मजिलस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष व सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आयोजित जनसभा में कहा कि पांच साल प्रदेश में सपा की बहुमत की सरकार रही है, मगर विकास का कोई काम नहीं हुआ। केंद्र में भाजपा की सरकार बने तीन साल होने को है, पर पीएम मोदी ने चुनाव के समय जो वादा किया, उसे आज तक पूरा नहीं किया। कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, पर नहीं आए और बुरे दिन आ गए।
भाजपा पर तंज कसते हुए ओवैसी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 70 सांसद है, पर विकास को लेकर कोई भी सांसद सदन में नहीं बोलता। इनकी नीयत विकास की नहीं, सिर्फ अपनी झोली भरने की है। लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने सबके खाते में 15 लाख भेजने की बात कही थी, पर किसी के खाते में 15 पैसे भी नहीं आए। भाजपा ने किसानों, मजलूमों, युवाओं को कुछ नहीं दिया। मोदी ने तीन साल में दादरा दिया। मोदी सिर्फ बोलते हैं, करते कुछ नहीं। यही हाल बसपा का है। सपा सरकार में प्रदेश में लूट व भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
उन्होंने कहा कि वे डर दिखाकर वोट नहीं मांगते, बल्कि मोहब्बत और प्यार से वोट देने की अपील करते हैं। एआईआईएम का प्रत्याशी जीता तो विधानसभा में विकास के बाबत आवाज उठाएगा। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि संविधान पांच साल में सिर्फ एक बार वोट देने का मौका देती है। उस दिन गरीब अपने आप को ताकतवर समझता है, लेकिन चुनाव के बाद लाचार हो जाता है। अब ऐसा नहीं होगा।