{"_id":"69444028f9031b4d260fb269","slug":"as-the-weather-gets-colder-the-market-for-warm-clothing-heats-up-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142974-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म हुआ गर्म कपड़ों का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म हुआ गर्म कपड़ों का बाजार
विज्ञापन
बाजार में बिकती गर्म टोपियां।
संतकबीरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में गर्माहट आ गई है। स्टाइलिश डिजाइनर कैप (टोपी) व ग्लब्स (दस्ताने) की मांग बढ़ गई है। दूसरी तरफ ठंड के मौसम में फैशन और मनोरंजन का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है। इन दिनों बाजार में म्यूजिकल गर्म हेयरबैंड का जबरदस्त क्रेज है। यह हेयर बैंड न सिर्फ ठंड से बचाव कर रहा है, बल्कि युवतियों और बच्चियों के लिए यह मनोरंजन का साधन हो गया है।
युवतियां जहां इसे स्टाइल और ट्रेंड के रूप में अपना रही हैं। वहीं छोटी-छोटी बच्चियां भी इसे देखकर अपने घरवालों से इसकी फरमाइश कर रही हैं। दुकानदार राजेश व विनय आदि बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में म्यूजिकल हेयरबैंड की बिक्री में तेजी आई है। अब तो इनके रेट पहले से बढ़ गए हैं।
दुकानदार रामशंकर बताते हैं कि बढ़ी हुई मांग के कारण बाजार में भी गर्मी देखने को मिल रही है। इस तरह के गर्म आइटम दुकानों के साथ-साथ फुटपाथ की दुकानों से अधिक बिक रहें हैं।