{"_id":"66ae9d7f75b26fded00a96f7","slug":"as-soon-as-smoke-rises-in-the-hospital-siren-will-soundsprinkler-system-will-be-activated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118681-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में धुआं उठते ही बजेगा सायरन...स्प्रिंकलर सिस्टम हो जाएगा एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अस्पताल में धुआं उठते ही बजेगा सायरन...स्प्रिंकलर सिस्टम हो जाएगा एक्टिव
Sun, 04 Aug 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
- जिला अस्पताल समेत खलीलाबाद सीएचसी में लगाया जा रहा फायर फाइटिंग सिस्टम
- 1 करोड़ 75 लाख की लागत से चल रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल और सीएचसी खलीलाबाद में आग की घटना पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग फायर फाइटिंग सिस्टम लगा रहा है। अस्पताल के किसी भी वार्ड में धुआं उठते ही सायरन बजेगा। साथ ही स्प्रिंकलर सिस्टम एक्टिव हो जाएगा और पानी की बौछारें निकलेगी। इससे आग पर तुरंत काबू पा लिया जाएगा। जिला अस्पताल में डेढ़ करोड़ तो सीएचसी में 25 लाख की लागत से कार्य हो रहा है।
जिला अस्पताल और सीएचसी खलीलाबाद में यह फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। पूरे भवन को इससे जोड़ा जा रहा है। परिसर में लगने वाले स्मोक डिटेक्टर के पास जैसे ही धुआं जाएगा, उससे तेज ध्वनि निकलने लगेगी। इसके बाद वहां मौजूद लोग अलर्ट हो जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ फायर फाइटिंग सिस्टम में लगे स्प्रिंकलर से फव्वारे की तरह पानी का छिड़काव शुरू कर देगा, जिससे आग लगने की घटना को तुरंत रोका जा सकेगा।
जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग का काम अंतिम चरण में है जबकि सीएचसी पर काम चल रहा है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सभी सीएचसी को इससे लैस किया जा रहा है। जिला अस्पताल में कार्य अंतिम चरण में है। इससे अस्पताल में अगलगी की घटना में मदद मिलेगी।