फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   As soon as Shri Ram was born, the pandal resounded with cheers.

Sant Kabir Nagar News: श्रीराम का जन्म होते ही जयकारों से गूंजा पंडाल

Thu, 12 Feb 2026 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
As soon as Shri Ram was born, the pandal resounded with cheers.
कथा सुनाते शैलेन्द्रम​णि त्रिपाठी। संवाद
-दशरथ को पुत्र प्राप्ति के लिए गुरु वशिष्ठ ने कराया था यज्ञ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। क्षेत्र के ग्राम जोगीवीर में चल रही श्रीराम कथा में बृहस्पतिवार को श्रीराम जन्मोत्सव की धूम रही। श्रीराम के जन्म होते ही पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
कथा वाचक शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या के सम्राट दशरथ को चौथे पन तक कोई पुत्र प्राप्त नहीं हुआ था। इससे वे चिंतित थे। अपनी चिंता लेकर वे गुरु वशिष्ठ के पास पहुंचे। गुरु ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें एक नहीं, बल्कि चार संतानें होंगी। राजा दशरथ अत्यंत खुश हुए। गुरु वशिष्ठ के निर्देशानुसार राजा दशरथ ने शृंगी ऋषि को आचार्य बनाकर पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया।
विज्ञापन

यज्ञ के फलस्वरूप उन्हें खीर प्रसाद के रूप में प्राप्त हुआ। राजा दशरथ ने उसका आधा भाग रानी कौशल्या को दिया। शेष आधे का आधा भाग रानी कैकेयी को। बचे हुए आधे के दो भाग करके कौशल्या और कैकेयी के माध्यम से रानी सुमित्रा को दिए गए। समय बीतने के बाद कौशल्या के गर्भ से भगवान राम का जन्म हुआ। माता कौशल्या के निवेदन पर भगवान बालक रूप में रोने लगे। इसके बाद माता कैकेयी से भरत और माता सुमित्रा से लक्ष्मण व शत्रुघ्न का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्रों के जन्म से राजा दशरथ प्रसन्न हुए। उन्होंने खूब दान किया और पूरे समाज के साथ भव्य उत्सव मनाया। श्रद्धालु इस प्रसंग का वर्णन सुनकर भावविभोर हो गए। जन्मोत्सव के भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed