फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   arrest

तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
arrest
बिहार से शौकिया खरीद कर लाए थे, भेजे गए जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सरैया बाईपास से दो युवकों को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी बखिरा क्षेत्र के निवासी हैं।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ला और गोला बाजार चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह बुधवार को शहर में एक साथ मौजूद थे। उसी दौरान तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज को सूचना मिली कि सरैया बाईपास पर दो युवक अवैध असलहे के साथ मौजूद हैं। तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज और गोला बाजार चौकी इंचार्ज ने संयुक्त रूप से घेरेबंदी करके दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में युवकों की पहचान बखिरा क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी राम अशीष यादव और जगदीशपुर निवासी उपेंद्र गुप्ता के रूप में हुई। दोनों युवकों के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपितों ने बताया कि बरामद तमंचा बिहार से खरीद कर लाए थे। दोनों शौकिया तमंचा और कारतूस रखा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed