फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   arrest in murder case

Sant Kabir Nagar News: मजदूर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Tue, 04 Jul 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 04 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
arrest in murder case
संतकबीरनगर। धनघटा के भरवल पर्वता में मजदूर की हत्या के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को संठी चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कत्ल में प्रयुक्त डंडा और फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि भरवल पर्वता निवासी वकील शर्मा (48) बारिश होने की वजह से खेत में धान की रोपाई करने गए थे। गांव के ही विजयपाल अपने छोटे भाई अजयपाल के साथ खेत में पहुंच गए। दोनों भाई पहले अपने खेत की रोपाई करने का दबाव मजदूर वकील शर्मा पर बनाने लगे। वकील शर्मा ने खुद के धान की रोपाई के बाद उनके खेत की रोपाई करने की बात कहीं। उसी से नाराज होकर दोनों भाइयों ने डंडे और फावड़े से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। जबकि उसकी पत्नी सुनीता और बच्चों की पिटाई की।
विज्ञापन

पीड़ित पत्नी की तहरीर पर आरोपी विजयपाल और अजयपाल पर हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर आरोपी विजयपाल को संठी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त डंडा और फावड़ा बरामद किया गया। आरोपी विजयपाल को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि फरार आरोपी छोटे भाई अजयपाल की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed