फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arrangements for investigation and treatment are in shambles...the hospital is dependent on the ward boy

Sant Kabir Nagar News: जांच और इलाज के इंतजाम ध्वस्त...वार्ड बॉय के भरोसे अस्पताल

Tue, 25 Mar 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Arrangements for investigation and treatment are in shambles...the hospital is dependent on the ward boy
खलीलाबाद सीएचसी में बदहाल पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन।
संतकबीरनगर। जिले के सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था बदहाल है। कही पर एक्सरे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है तो कही पर वार्ड बॉय मरीजों को दवा देता मिला। एक केंद्र पर तो चिकित्सक ही नहीं पहुंच थे। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को जिले के सीएचसी और पीएचसी की पड़ताल की तो हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर का सीएचसी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां पर एक साल पूर्व हेल्थ एटीएम लगा और स्टॉल भी हुआ। लेकिन तकनीशियन न होने के कारण कमरे में बंद पड़ा है और धूल फांक रहा है।
विज्ञापन

-----
बघौली पीएचसी पर वार्ड ब्वाॅय दतेे मिले दवा
बघौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली का हाल बेहद ही खराब है। यहां न तो समय से चिकित्सक मिलते हैं और न ही स्वास्थ्य कर्मी ही। मंगलवार को चिकित्सकों का कमरा खाली रहा। दवा काउंटर पर फार्मासिस्ट की जगह वार्ड बॉय मरीजों को दवा देने में प्रशिक्षुओं का सहयोग कर रहे थे। अस्पताल पर पहुंची मरीज राजकुमारी, नितेन्द्र यादव ने बताया कि वह पेट दर्द से पीड़ित है। डाॅक्टर का इंतजार कर रहे है लेकिन 11:30 हो गया है डॉक्टर नहीं आए हैं। यहां पर दो हेल्थ एटीएम रखी है। इससे शुगर, पल्स, बीपी, ईसीजी, लिक्विड प्रोफ्राइल, हाइट, वेट की जांच नहीं हो पा रही है। दाई पार्वती, मनीता शर्मा ने बताया कि महिला डाॅक्टर अभी नहीं आई है। चिकित्सा प्रभारी डाॅ. श्वेतांक ने बताया कि परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब हो गई है। इसलिए महिला चिकित्सक दो दिन के अवकाश पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सीएचसी सेमरियावां में डिजिटल एक्स-रे कमरे में बंद
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां पर विभाग की ओर से भेजी गई डिजिटल एक्स-रे मशीन कमरे में बंद है। मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए बाहर निजी एक्सरे सेंटर या फिर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। 30 शैय्या वाले इस सीएचसी पर इलाज के लिए जनपद के सेमरियावां ब्लॉक के साथ ही आंशिक रूप से बघौली, बेलहर कला, सांथा, बस्ती जनपद के साऊंघाट, रुधौली ब्लाॅक के लोग आते हैं। यहां पर प्रतिदिन 500 के करीब लोगों को इलाज होता है। एक्सरे मशीन न होने से अक्सर चिकित्सक बाहरी सेंटर या जिला मुख्यालय से डिजिटल एक्सरे कराने का सुझाव देते हैं, ताकि परीक्षण के हिसाब से इलाज किया जा सके। ऐसे में मरीजों की जेब ढीली होने के साथ श्रम व समय भी ज्यादा लगता है। मरीज इरशाद अहमद, वसीम खान, दयाराम, इजहार अहमद आदि ने बताया कि मजबूरन एक्स-रे कराने के लिए बाहर खुले सेंटर या फिर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।

-------
नहीं शुरू हुई अल्ट्रासाउंड और एक्सरे जांच की सुविधा
बेलहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इसके लिए अस्पताल आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। मरीज नितिन, चन्द्रावली, रामवृक्ष, सुरेश राय, करिशमा, गुडिया आदि ने बताया कि पहले पीएचसी था। दो साल पहले सीएचसी का दर्जा मिला। लेकिन अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन न होने से मरीजों को बहुत दिक्कत उठानी पड़ती है। अल्ट्रासाउंड व एक्सरे करवाने के लिए या तो मेंहदावल और खलीलाबाद जाना पड़ता है। यहां पर प्रतिदिन 110 के करीब मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed