फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arogya Mela will be monitored... photos and videos will have to be uploaded on the portal

Sant Kabir Nagar News: आरोग्य मेले की होगी निगरानी... पोर्टल पर फोटो और वीडियो करना होगा अपलोड

Fri, 06 Sep 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 06 Sep 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela will be monitored... photos and videos will have to be uploaded on the portal
- आईएमए के डॉक्टरों से भी सेवाएं लेने के निर्देश
विज्ञापन

- प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जारी किया पत्र
- रविवार की सुबह 10 बजे से चार बजे तक लगेगा मेला


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की अब शासन से निगरानी होगी। व्यवस्थाएं सुधारने के लिए आईएमए के डॉक्टरों से भी सेवाएं लेने, जांच सामग्री व दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पत्र जारी किया है। पोर्टल पर आरोग्य मेले की फोटो और वीडियो अपलोड करनी होगी।
जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाला जन आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। अधिकतर पीएचसी पर डॉक्टर व एलटी न होने से फार्मासिस्ट के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं चल रही हैं। इससे मरीजों की जांंच भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


शासन के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सीएमओ को जारी पत्र में कहा कि रविवाद को पीएचसी पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आरोग्य मेला लगेगा। इसमें ओपीडी सेवा के अलावा टीवी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, की जांच सामग्री व उपचार संबंधी पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रहें। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर की स्क्रीनिंग करने के साथ गोल्डन कार्ड का वितरण भी किया जाए। साथ ही जरूरत के अनुसार लोगों को परामर्श देकर बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डयूटी करने वाले डॉक्टर को शनिवार व फार्मासिस्ट के प्रति कर अवकाश दिया जाए। आरोग्य मेले की रिपोर्ट पोर्टल पर फोटो के साथ अपलोड किया जाए। इसे शाम छह बजे तक मुख्यमंत्री के पास भेजी जाएगी। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि आरोग्य मेले की फोटो व वीडियो ग्राफ पोर्टल पर अपलोड करना है। चिकित्सक कम होने पर आईएएम के चिकित्सकों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed