{"_id":"6591b5c443e825386c05f624","slug":"arogya-mela-closed-after-2-in-noon-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7631-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो बजे ही बंद हो गया आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो बजे ही बंद हो गया आरोग्य मेला
Mon, 01 Jan 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
नौ से चार बजे तक आयोजित होता है आरोग्य मेला
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। पीएचसी रोसया बाजार पर दो बजे ही मेले का समापन हो गया। इससे बाद में आने वाले मरीज बिना इलाज के लौट गए। जिले में कुल 941 मरीजाें का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोसया बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। दो बजे इलाज के लिए पहुंची शांति देवी, मालती, सुखराज, सावित्री देवी, राजमती ने बताया कि डॉक्टर नहीं मिले। इसकी वजह से लौट रहे हैं। अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला चार बजे तक लगना होता है। यदि वहां लोग नहीं है तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। मगहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 41 मरीजों की जांचकर दवा दी गई। यहां पर ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, सर्दी, खांसी, खुजली, सूखी खांसी, गले के इंफेक्शन आदि के थे।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅक्टर एसडी सिंह ने बताया कि 41 मरीजों की जांच की गई। इसके साथ ही दवा दी गई है। सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि मेले में कुल 941 मरीज देखे गए हैं। इसमें 304 पुरुष, 455 महिला और 182 बच्चे शामिल रहे।