{"_id":"6557c3567a732463d209fb04","slug":"area-wise-deployment-of-officers-for-chhath-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5613-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छठ के लिए क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छठ के लिए क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती
Sat, 18 Nov 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर समय माता मंदिर के समीप पक्के पाेखरे के किनारे बनी हैं वेदियां।
संतकबीरनगर। छठ पर्व के लिए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। क्षेत्रवार अधिकारियों की तैनाती की गई है। जो अपने अपने तैनाती वाले जगहों पर रहकर छठ पूजा को संपन्न कराएंगे। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि छठ पर्व पर देर रात तक महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे सरोवरों, पोखरों एवं नदियों के तटों पर आते-जाते रहेंगे। इस पर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने का विधान है। भीडृभाड़ में बच्चों के लापता होने, दुर्घटना तथा अराजक तत्वों द्वारा शांति व्यवस्था भंग किए जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, बखिरा में तहसीलदार खलीलाबाद, दुधारा में नायब तहसीलदार विजय कुमार, धनघटा में बीडीओ, महुली में डीपीआरओ, मेंहदावल में तहसीलदार मेंहदावल, धर्मसिंहवा में नायब तहसीलदार, बेलहर में बीडीओ बेलहर को तैनात किया गया है। इसी तरह मगहर में आमी नदी और नगर पंचायत मगहर में नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, समय जी स्थान पक्का पोखरा पर बीएसए, हनुमान गढ़ी गोला बाजार में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, शुगर मिल कालोनी में डीडीओ जीशान रिजवी, स्टेशन पुरवा में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, बखिरा पुलिस चौकी के सामने पोखरा पर बीडीओ बघौली, तामेश्वरनाथ पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, कुआनों नदी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पक्का पोखरा पर बीडीओ मेंहदावल समेत अन्य पोखरों पर अलग-अलग अधिकारियों की डयूटी निर्धारित है। इसके साथ ही समस्त एसडीएम अपने अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे।