फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Arbitrariness in fee collection

Sant Kabir Nagar News: फीस वसूली में की जा रही मनमानी

Fri, 15 May 2026 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness in fee collection
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सेमरियावां। सरकार के सख्ती के बाद भी सेमरियावां ब्लाॅक क्षेत्र में स्कूल संचालक मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। महंगी किताब के साथ-साथ अभिभावकों को महीने की फीस के लिए भी जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं। जिन शिक्षकों के भरोसे प्राइवेट स्कूल संचालक बड़े -बड़े वायदे कर रहे हैं बताया जा रहा है कि उनमें से अधिकतर टीचर अनट्रेंड हैं। भारी भरकम फीस भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय सहित उसराशहीद, बाघनगर, दानोकुइयां नव्वागांव, चिउटना, दानोकुइयां, दुधारा चिउटना, सालेहपुर अन्य गांव, बाजारों में प्राइवेट स्कूल संचालित हैं। अभिभावकों को बड़े -बड़े सपने दिखाकर भारी-भरकम फीस की वसूली की जा रही है। कई स्कूलों की फीस 1500-2500 तक महीना है। फीस के लिए भी पैरेंट्स को जेबें ढीली करनी पड़ती है। इसके अलावा कॉपी किताब और ड्रेस के नाम पर भी स्कूल संचालक मोटे तौर पर चार्ज वसूल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed