{"_id":"602bfed88ebc3ee912539248","slug":"arb-not-available-in-chc-shemriyawa-khalilabad-news-gkp385006886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं, लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में पंद्रह दिन से भी एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। जिससे लोगों को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। बाजार से खरीद कर लोगों को वैक्सीन लगवाना पड़ रहा है।
सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में 113 ग्राम पंचायत हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली फरवरी से एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। कुत्ता, बिल्ली, बंदर आदि जानवरों काटे जाने पर रैबीज वैक्सीन के लिए लोगों काफी दिक्कत करनी पड़ रही है। प्रतिदिन 30-40 लोग एआरवी के लिए आते हैं। इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण मायूस होकर लौट जाते हैं। वहीं कुछ लोगों बता रहे हैं कि एआरवी बाजार में भी उपलब्ध नहीं है, जो कि क्षेत्रवासियों की परेशानी का सबब बना हुआ है। करमा खान प्रधान सेराज अहमद ने बताया कि 14 फरवरी को बिल्ली ने पंजा मार दिया। सीएचसी पर वैक्सीन नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टेमारहमत के जीतेंद्र कुमार, धरमपुरा गांव के अरूण कुमार, गंगैचा के मोहम्मद शोएब ने बताया कि 15 फरवरी को कुत्ता ने काट लिया। सीएचसी पर एआरवी नहीं है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगा जरूरतमंदों को लगा दिया जाएगा।