{"_id":"65ea07aa5c7c56c17e0b8874","slug":"approval-for-development-work-of-belhar-area-worth-rs-25-crores-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-110908-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ढाई करोड़ से बेलहर क्षेत्र के विकास कार्य को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ढाई करोड़ से बेलहर क्षेत्र के विकास कार्य को मिली मंजूरी
Fri, 08 Mar 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
- क्षेत्र पंचायत बेलहर की बैठक में परियोजनाओं पर लगी मुहर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बृहस्पतिवार को बेलहर ब्लाॅक के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक में कुल दो करोड़ 55 लाख रुपये के विकास की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई।
ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांव के विकास के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र पंचायत कटिबद्ध है।
इसके अलावा खंड विकास अधिकारी ओपी सिंह ने सदन को बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों का विकास कार्य तीव्र गति से कराया जा रहा है। आवासों का आवंटन हो और गरीबों व पात्रों को इसका लाभ अवश्य मिले। सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजवित्त, चौदहवां वित्त, स्वच्छता कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान एडीओ पंचायत सभाजीत यादव, एपीओ ऋषि सिंह, अकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज सिंह, देवेश कुमार गोस्वामी, श्रवण कुमार पासवान, अनिल चौधरी, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।