{"_id":"668aef22ec1674583f0615c6","slug":"approach-of-river-bridge-broken-demand-raised-to-build-it-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-117289-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नदी के पुल का एप्रोच टूटा, बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नदी के पुल का एप्रोच टूटा, बनाने की उठी मांग
Mon, 08 Jul 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
- सांथा के अतरी नानकार में स्थित है पुल सिद्धार्थनगर को जोड़ता है मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के अतरी नानकार गांव के पास बने नदी के पुल का एप्रोच भारी बरसात के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चेता नहीं गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त एप्रोच के मरम्मत की मांग की है। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके।
संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर व महाराजगंज गोरखपुर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर अतरी नानकार गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी पर पुल का निर्माण कराया गया है। पुल के सहारे संतकबीरनगर के अलावा सिद्धार्थनगर के लोग भी आवागमन करते हैं। लगभग 50 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन पुल के सहारे होता है। कई दिनों से हुई लगातार तेज बारिश के कारण पुल के सामने उसका एप्रोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लगभग पांच फिट तक मिट्टी बैठ गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका बन रही है।
स्थानीय निवासी रवि कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार, वीरेंद्र पांडेय, धीरेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय, शिव शंकर ठकुराई, उपेंद्र ठकुराई सहित तमाम लोगों का कहना है कि दिन के समय में तो यह लोगों को दिखाई दे जाता है, लेकिन रात के समय में आवागमन करने वाले लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं। लोग रात के समय में इससे हादसे का शिकार हो सकते हैं। लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द अगर पुल की मरम्मत नहीं हुई तो किसी भी प्रकार की अनहोनी घटित हो सकती है।