{"_id":"6a89de1620b528b811051da1","slug":"appeal-to-maintain-harmony-at-the-peace-committee-meeting-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-155991-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पीस कमेटी की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पीस कमेटी की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बारावफात और रक्षा बंधन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों से त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
बैठक में बारावफात के दौरान निकलने वाले जुलूस के मार्ग, समय और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों से प्रशासन की ओर से निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने देने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। आपसी संवाद और समन्वय से किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, विश्वास और सामाजिक एकता के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।