फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Appeal to celebrate Muharram amicably

Sant Kabir Nagar News: सौहार्द पूर्वक मोहर्रम का त्योहार मनाने की अपील

Mon, 24 Jul 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Appeal to celebrate Muharram amicably
- मोहर्रम को लेकर मगहर पुलिस चौकी पर शांति कमेटी की बैठक हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी परिसर में सोमवार को मोहर्रम पर्व को सौहार्द व शांतिपूर्वक मनाए जाने को लेकर शांति कमेटी की बैठक चौकी इंचार्ज रजनीश राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चेयरमैन प्रतिनिधि नुरूज्जमा अंसारी ने कहा कि कबीर की धरती से साम्प्रदायिक सौहार्द का संदेश पूरे विश्व को जाता है। सभी लोग मिलजुलकर सौहार्द पूर्वक पर्व को मनाएं।

उन्होंने नगर में साफ सफाई व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही।चौकी प्रभारी रजनीश राय ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाए। कोई नई परम्परा की शुरूआत न करें। नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हर वक्त मुस्तैद और मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। अगर किसी कोई को समस्या हो तो पुलिस को जरूर सूचित करें। इस मौके पर राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा, सेराज खान, त्रिलोकी नाथ वर्मा, अब्दुन्नबी अंसारी, प्रधान रविन्द्र यादव, फैजी खान, सभासद मेंहदी हसन, सिब्तैन मुस्तफा, तनवीर अहमद, कय्यूम खान, अहमद आलम जेई, मो असअद अंसारी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed